
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |
लखनऊ के अमीनाबाद स्थित माहेश्वरी धर्मशाला, बताशे वाली गली में 15 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे माहेश्वरी समाज की प्रथम अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों और विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक महेश वंदना के साथ हुई, जिससे पूरे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी माहेश्वरी वंश उत्पत्ति दिवस ‘महेश नवमी’, जो इस वर्ष 23 जून 2026 को मनाई जाएगी, उसके आयोजन को भव्य और यादगार बनाने की रूपरेखा तैयार करना था। इस अवसर को समाज के गौरव और एकता के प्रतीक के रूप में स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में संयोजक एवं मीडिया प्रभारी श्री विनोद माहेश्वरी, अध्यक्ष गोविंद माहेश्वरी, मंत्री विनम्र माहेश्वरी सहित निखिल बल्दुआ, मनीष जी, नितिन माहेश्वरी, निर्भय माहेश्वरी, अमर जी, आशीष, शरद लाहोटी, हनुमान लोया, विक्की लोया, विजय असावा, आशीष माहेश्वरी, उमेश माहेश्वरी समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
युवा परिषद की ओर से अध्यक्ष सुनील लोया, मंत्री संस्कार बल्दुआ, श्याम और कृष्णा माहेश्वरी ने भी बैठक में भाग लिया और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सभी सदस्यों ने एक स्वर में कार्यक्रम को भव्य, आकर्षक और समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, समाजिक एकता के संदेश और सेवा गतिविधियों को शामिल करने पर चर्चा हुई। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन और जिम्मेदारियों के वितरण पर भी विचार-विमर्श किया गया।
समाज के वरिष्ठ और युवा वर्ग के इस समन्वय ने यह संकेत दिया कि इस वर्ष महेश नवमी का आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बनने जा रहा है।



