राष्ट्रीय
हिमाचल प्रदेश: मंडी में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चौहारघाटी में घटासणी-टिक्कन-बरोट मार्ग पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग बरोट गांव में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। मृतकों में एक स्कूली छात्र भी शामिल था। हादसा लचकेंडों और बरधान के बीच हुआ, जब ऑल्टो कार 400 फीट गहरी ढलान में गिर गई।
घायलों ने निकलने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे
घटना रात करीब 10 बजे की है। दुर्घटना में धमच्चयाण, बजोट, और मुलंग गांव के पांच परिवारों में मातम छा गया। अंधेरे और ठंड के बीच घायलों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन चोटों और ठंड के चलते वे असफल रहे। रात भर ठंड और चोटों के कारण सभी घायलों ने खेतों में घास में लिपटते हुए दम तोड़ दिया। हादसे का पता रविवार सुबह चला।
मृतकों की सूची और राहत राशि की घोषणा
हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
-
गंगा राम, पुत्र श्याम सिंह (गांव बजौट)
-
सागर, पुत्र राज कुमार
-
कर्म सिंह, पुत्र इंद्र सिंह
-
गुलाब सिंह, पुत्र सुंदर सिंह (धमन्त्रयाण)
-
राजेश, पुत्र बुद्धि सिंह (गांव मुलग)



