धर्म

कांवड़ सेवा में समर्पण का संदेश, सनातन संस्कृति की शक्ति का आह्वान

मेरठ के कांवड़ शिविरों में पहुंचे भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा

‘सेवा, समरसता और राष्ट्रचेतना ही सनातन की पहचान’

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

श्रावण मास की पावन बेला में मेरठ नगरी एक बार फिर शिवभक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता के रंग में रंगी दिखाई दी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने शनिवार को शहर के विभिन्न विशाल शिव कांवड़ सेवा शिविरों का भ्रमण कर शिवभक्तों का उत्साहवर्धन किया तथा सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई।

35वें विशाल शिव कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

शास्त्री नगर एल-ब्लॉक स्थित 35वें विशाल शिव कांवड़ सेवा शिविर, जिसका आयोजन पूर्व पार्षद संजीव अग्रवाल द्वारा किया गया, में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विनीत अग्रवाल शारदा ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली रोड, गढ़ रोड, एनएच-58 सहित शहर के विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा किया।

शिवभक्तों की सेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म

अपने संबोधन में श्री शारदा ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, त्याग, सामाजिक समरसता और राष्ट्रचेतना का विराट उत्सव है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव, भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की पावन परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जिसकी रक्षा और सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि आज शिवभक्तों का स्वागत पुष्पवर्षा से किया जाता है तथा उनकी सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

सनातन संस्कृति का जीवंत उदाहरण बने सेवा शिविर

श्री शारदा ने कहा कि मेरठ के कांवड़ सेवा शिविर यह सिद्ध करते हैं कि सनातन धर्म विरोध नहीं, बल्कि सेवा, सद्भाव, करुणा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। इन शिविरों में समाज का प्रत्येक वर्ग बिना किसी भेदभाव के शिवभक्तों की सेवा में समर्पित होकर भारतीय संस्कृति की वास्तविक भावना को साकार कर रहा है।

प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने भगवान भोलेनाथ से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और नागरिकों के कल्याण की प्रार्थना की तथा कांवड़ सेवा शिविरों के आयोजकों और हजारों शिवभक्तों का अभिनंदन किया।

Related Articles

Back to top button