राष्ट्रीय
वायनाड में भू-संखलन से भरी तबाही, 47 मौते,100 लोग दबे, सेना- NDRF कर रही रेस्क्यू

केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास एक पहाड़ी इलाके में भरी बारिश के बीच लैंडस्लाइड हो गया, इसमें 100 से ज्यादा लोग फस गए है, लोगो को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे है, स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक अब तक 47 लोगो की मौत हो चुकी है , जिसने छोटे बच्चे भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार ये लैंडस्लाइड सुबह 2 बजे हुई,
इसके बाद सुबह 4:10 पर एक बार फिर लैंडस्लाइड हुई, जिसके कारण करीब 100 लोग मलबे में फस गए जिन्हें बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, आशंका है अभी मरने वालो का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
अब तक 250 लोगों का हुआ रेस्क्यू
वायनाड में हुए भूस्खलन पर केरल के मंत्री एम.बी. राजेश ने कहा,विभिन्न एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है ‘अब तक 47 लोगों की मृत्यु हो चुकी है… हमने सेना से मदद मांगी है जो जल्द ही प्रभावित इलाकों में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री इस अभियान पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। उन्होंने मंत्रियों की एक टीम वायनाड भेजी है… 250 लोगों को बचाया गया है और उन्हें अस्थायी आश्रय शिविरों में भेजा गया है। हम फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से निकाल रहे हैं। बचाव अभियान के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।



