धर्म

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

लखनऊ। स्वर्गीय प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन 13 मई 2026, बुधवार को हो गया था। उनकी पावन आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि संस्कार एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोमवार, 25 मई 2026 को विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सुनील भराला, नम्रता पाठक, मुनिश त्रिवेदी सहित पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और आम लोग भी सभा में शामिल हुए और स्व० प्रतीक यादव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा का माहौल बेहद भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने स्व० प्रतीक यादव जी के सरल स्वभाव, सामाजिक व्यवहार और लोगों के प्रति उनके अपनत्व को याद किया। नेताओं और मौजूद लोगों ने उनके निधन को समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

सभा के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल लोगों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button