उत्तर प्रदेश

अवध वाटिका सम्मान 2026 से सम्मानित हुए साहित्य और पत्रकारिता के सितारे

शादाब हुसैन, फ़ौक़ बहराइची, शैलेन्द्र मिश्रा व डॉ. ऋचा श्रीवास्तव को मिला गौरव सम्मान

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
Avadh Vatika Sahitya Sansthan के तत्वावधान में सेनानी भवन सभागार में आयोजित पाक्षिक कवि गोष्ठी साहित्य, शायरी और रचनात्मक अभिव्यक्तियों का यादगार मंच बन गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी.के. प्रचंड ने की, जबकि संचालन तिलक राम अजनबी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों और पत्रकारों को “अवध वाटिका सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। युवा कवयित्री Dr. Richa Srivastava को “अवध वाटिका हिंदी साहित्य गौरव सम्मान 2026”, कवि Shailendra Mishra को “हिंदी साहित्य गौरव सम्मान 2026”, शायर Fauq Bahraichi को “उर्दू साहित्य गौरव सम्मान 2026” तथा वरिष्ठ पत्रकार Shadab Hussain को “अवध वाटिका पत्रकार गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

सम्मान स्वरूप सभी विभूतियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष पी.के. प्रचंड, मुख्य अतिथि राम प्रसाद कौशल, विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश त्रिपाठी शम्स तथा उपाध्यक्ष रईस सिद्दीकी द्वारा प्रदान किया गया।

कवि गोष्ठी में विनोद कश्यप, सुनील कुमार, अब्दुल रफी खान बम्पर बहराइची, कलीम खान, विनोद पाण्डेय, रईस सिद्दीकी और अन्य साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, सामाजिक सरोकार और समकालीन विषयों पर आधारित कविताओं ने खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय काव्य पाठ करते हुए पी.के. प्रचंड ने अपनी हास्य रचना प्रस्तुत कर माहौल को हल्का और आनंदमय बना दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के संगठन मंत्री रमेश चन्द्र मिश्र ने साहित्यकारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में साहित्यिक चेतना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर आलोक शुक्ला एडवोकेट सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button