राष्ट्रीय
साबरमती एक्सप्रेस डिरेल: क्या साजिश के तहत हुआ हादसा? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान से बढ़ीं अटकलें, IB कर रही जांच

आज सुबह यूपी के कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19168) पटरी से उतर गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर बताया
सुबह 2 बजकर 35 मिनट पर साबरमती एक्सप्रेस का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया, जिसके बाद ट्रेन पटरी से उतर गई। उन्होंने कहा कि ट्रेन पर कई निशान मिले हैं और साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं। इस मामले की जांच आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और यूपी पुलिस द्वारा की जा रही है।
रेल मंत्री के इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह हादसा साजिश का परिणाम था?




