राष्ट्रीय
स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कुछ अनसुने तथ्य: लाल नहीं था लाल किले का असली रंग, 15 अगस्त 1947 को नहीं तय हुआ था राष्ट्रगान

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर, आइए जानते हैं कुछ अनसुने और रोचक तथ्य जो हमारे स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास से जुड़े हैं। इन तथ्यों को जानकर आपको गर्व भी होगा और कुछ नया सीखने का मौका भी मिलेगा।

1. राष्ट्रध्वज का इतिहास: वर्तमान में जो तिरंगा हम देखते हैं, वह कई बदलावों के बाद अपने मौजूदा रूप में आया है। 1921 में तमिलनाडु के एक किसान, पिंगली वेंकैया ने इसे डिजाइन किया था। शुरुआत में इसमें केवल केसरिया और हरे रंग की पट्टियां थीं। बीच की सफेद पट्टी और अशोक चक्र का सुझाव महात्मा गांधी ने दिया था। भारत ने इस ध्वज को 22 जुलाई 1947 को आधिकारिक तौर पर अपनाया।
2. राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण: 2021 तक केवल खादी विकास और ग्रामोद्योग के पास ही राष्ट्रीय ध्वज बनाने का लाइसेंस था। लेकिन 30 दिसंबर 2021 को संशोधन के बाद पॉलिएस्टर और मशीन से बने झंडों को भी अनुमति दी गई।
3. पहले स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान नहीं था: ‘जन गण मन’ का बांग्ला संस्करण 1911 में लिखा गया था, लेकिन इसे 1950 में ही राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया।
4. महात्मा गांधी और 15 अगस्त: महात्मा गांधी 15 अगस्त 1947 के समारोह में शामिल नहीं थे। वे उस समय नोआखली, बंगाल (अब बांग्लादेश में) में हिंदू-मुस्लिम तनाव को शांत करने का प्रयास कर रहे थे।
5. 15 अगस्त का चयन: 15 अगस्त को जापान के आत्मसमर्पण की दूसरी वर्षगांठ थी, इसलिए लॉर्ड माउंटबेटन ने इस दिन भारत को स्वतंत्रता देने का निर्णय लिया।

6. अन्य देशों का स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त को भारत के साथ-साथ कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, दक्षिण कोरिया और लिकटेंस्टीन भी स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।
7. कांग्रेस पार्टी का भविष्य: महात्मा गांधी चाहते थे कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद कांग्रेस पार्टी भंग हो जाए। उनकी हत्या से एक दिन पहले उन्होंने ‘कांग्रेस का मसौदा संविधान’ लिखा था।
8. गोवा का विलय: भारत के स्वतंत्र होने के बाद भी गोवा पुर्तगाली शासन के अधीन था। 1961 में यह भारतीय संघ का हिस्सा बना।
9. नेहरू का फैशन: पंडित जवाहरलाल नेहरू का ड्रेसिंग सेंस इतना प्रभावी था कि वह वोग मैगजीन में नजर आए और ‘नेहरू जैकेट’ को एक ग्लोबल फैशन ट्रेंड के रूप में दर्ज किया गया।
10. हिंदी का स्थान: हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है, बल्कि इसे 1949 में भारत की पहली आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित किया गया था।
11. राष्ट्रगान का संगीत: ‘जन गण मन’ की धुन आंध्र प्रदेश के मदनपिल्लै जिले से ली गई है। इसका अनुवाद अंग्रेजी में मारग्रेट कजिन ने किया था, जो मशहूर कवि जेम्स कजिन की पत्नी थीं।
12. हैदराबाद का विलय: हैदराबाद भारतीय संघ का हिस्सा बनने वाली अंतिम रियासत थी। यह 26 जनवरी 1950 को भारत का हिस्सा बना।
13. भारत-पाकिस्तान सीमा: 15 अगस्त 1947 तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका निर्णय 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ।




