राष्ट्रीय

Pappu Yadav: अचानक भड़के पप्पू यादव; सरकार पर लगाया जातिवाद का आरोप

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आईएएस संजीव हंस को पद से हटाए जाने पर भड़क गए हैं। उन्होंने सरकार पर जातिवाद का आरोप लगा दिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि बाप रे बाप हम ये सब सुन-सुनकर परेशान हो गए हैं। यहां तो लाला vs दलित अधिकारी वाला खेला हो रहा है।

पप्पू यादव ने आईएएस प्रमोद कुमार का किया जिक्र

पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा कि प्रमोद कुमार एक आईएएस थे जो रिटायर हो गए। उनपर भ्रष्टाचार का आरोप था और पदाधिकारी बना दिए गए। वह भी बड़े पदों पर। नीतीश कुमार तो भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे थे लेकिन अधिकारी उनके नीचे भ्रष्टाचारी है।

एससी-एसटी में क्रीमी लेयर को लेकर भी आया पप्पू यादव का बयान

एससी-एसटी में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी पप्पू यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैं इस पक्ष में नहीं हूं। ओबीसी पहले ही खत्म हो चुका है और अब आप एससी में क्रीमी लेयर की बात कर रहे हैं। यहां तक ​​कि 1.3% एससी-एसटी लोगों के पास जमीन नहीं है, वे किसान नहीं हैं और उनके पास रोजगार नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button