राष्ट्रीय
Maha Kumbh 2025: नागा साधुओं की रहस्यमयी दुनिया और बनने की जटिल प्रक्रिया

प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ ने संगम नगरी को वैश्विक केंद्र बना दिया है। महाकुंभ में नागा साधु मुख्य आकर्षण का केंद्र होते हैं, जिनकी रहस्यमयी जीवनशैली और कठिन साधना हर किसी को अचंभित करती है।
नागा साधु कपड़े नहीं पहनते और ठंड में भी नग्न अवस्था में रहते हैं। वे शरीर पर भस्म लगाते हैं और इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। नागा का मतलब है नग्न, और ये संन्यासी पूरी जिंदगी नग्न अवस्था में रहते हैं।
नागा साधु बनने के लिए अखाड़ों द्वारा विशेष प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसमें 12 वर्षों की कठिन साधना और ब्रह्मचर्य की शिक्षा शामिल है। दीक्षा के बाद संन्यासी यज्ञोपवीत करते हैं और परिवार के साथ-साथ अपना पिंडदान करते हैं। यह पिंडदान उनके पूर्व जीवन को समाप्त मानने का प्रतीक है।




