हेल्थ

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया लॉन्च 7वां ‘नेशनल फॉर्म्युलेरी ऑफ इंडिया 2026

बायोविजिलेंस प्रोग्राम का भी ऐलान

:निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारतीय औषधोपचार आयोग (IPC) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के दौरान ‘नेशनल फॉर्म्युलेरी ऑफ इंडिया’ (NFI) के सातवें संस्करण का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मरीजों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए ‘बायोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया’ की शुरुआत की घोषणा की गई, जिसके तहत अंग और ऊतक प्रत्यारोपण से जुड़े दुष्प्रभावों की निगरानी की जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने गर्व के साथ बताया कि भारत वैश्विक डब्ल्यूएचओ (WHO) रोगी सुरक्षा डेटाबेस में अपने योगदान के मामले में 123वें स्थान से छलांग लगाकर अब वैश्विक स्तर पर 8वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि देश में लगभग 1,150 एडीआर (ADR) रिपोर्टिंग केंद्र सक्रिय हैं, जिन्हें अब प्राथमिक स्वास्थ्य स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।

डिजिटल तकनीक और नई पहलों से सशक्त होता स्वास्थ्य ढांचा श्रीमती पटेल ने कहा कि चिकित्सा सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ‘एडीआर-पीवीपीआई 2.0’ मोबाइल ऐप, एनएफआई ऑनलाइन और चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा निगरानी से जुड़ा मार्गदर्शन दस्तावेज भी जारी किया गया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर जोर देते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button