मनोरंजन

‘जाने कहाँ गए वो दिन’: महान गायक मुकेश की 103वीं जयंती पर बौद्ध संस्थान में सजी सुरीली शाम

स्वर सम्राट मुकेश को सुरों की भव्य श्रद्धांजलि

# निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क,

भारतीय संगीत जगत के अमर गायक मुकेश जी की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘शीतल मेलोडिक बीट्स ऑफ लखनऊ’ के तत्वावधान में गोमती नगर स्थित बौद्ध संस्थान में एक भव्य एवं भावात्मक संगीतमय संध्या ‘मुकेश नाइट’ का सफल आयोजन किया गया। ‘जाने कहाँ गए वो दिन…’ की भावपूर्ण विषयवस्तु पर आधारित इस संध्या में मुकेश जी के कालजयी गीतों से पूरा सभागार गुंजायमान हो उठा।

संगीत और स्मृतियों का अद्भुत संगम

कार्यक्रम संयोजिका रीना शीर के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस संगीतमय उत्सव में गायक श्री अशोक मंगुलानी ने अपनी सुरीली आवाज में मुकेश जी के अमर नगमे प्रस्तुत कर श्रोताओं को पुराने सुनहरे दौर की यादों में डुबो दिया। मंच का संचालन श्री अजीत श्रीवास्तव एवं श्री नवीन कोहली ने अपनी प्रभावी और सशक्त एंकरिंग शैली से बखूबी किया।

कलाकारों और गणमान्य जनों की उल्लेखनीय उपस्थिति

कार्यक्रम में कई प्रमुख गायकों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच को सुरों से सजाने में पूनम ललकार, सहर होला, वंदना श्रीवास्तव, अनुपमा, अनुपमा श्रीवास्तव (रिंकू) सहित कई प्रसिद्ध कलाकारों का विशेष योगदान रहा।

संगीत प्रेमियों का मिला भरपूर समर्थन

इस अवसर पर शहर के अनेक संगीत प्रेमी और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें राजकुमार जोशी, नीरज वर्मा, आलोक वर्मा, अनुपम श्रीवास्तव, हेमंत खंडेलवाल, महमूद अली, प्रेमनाथ पांडे, अनिल सचान, अनिल वर्मा, आलम भाई, सुधीर श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, रज्जन लाल, कैप्टन साहब, विनोद कुमार वर्मा, जसवीर सिंह कालरा, जावेद भाई, प्रमोद श्रीवास्तव, हरजीत कौर, रमाकांत टंडन, अमित सर, स्वरा, और दीपक बहल प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम ने लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांस्कृतिक विरासत को एक नया आयाम दिया।

Related Articles

Back to top button