खेती-किसानी

‘प्रचंड अवॉर्ड’ में छाया परफॉर्मेंस का जलवा, ग्रो फ़ास्ट समूह ने किया टैलेंट का सम्मान

GM श्री में लखनऊ के एसपी सिंह अव्वल, भोपाल के रवि बने रनर-अप

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

देशभर की सेल्स टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के उद्देश्य से ग्रो फ़ास्ट समूह द्वारा आयोजित ‘प्रचंड अवॉर्ड’ समारोह ने सफलता और समर्पण की नई मिसाल पेश की। यह आयोजन जोश, जुनून और जीत के जज़्बे से सराबोर रहा, जहां हर विजेता की उपलब्धि ने दूसरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

समारोह में SR, BE, GL, TO, ASM, SR BM, SR DSM, RSM और GM जैसी विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को ट्रॉफी और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। हर कैटेगरी में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया, जिससे योग्य प्रतिभाओं को सही पहचान मिल सकी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘GM श्री’ अवॉर्ड रहा, जिसमें जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। लखनऊ जोन के एसपी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और समारोह के सबसे बड़े विजेता बने। वहीं भोपाल जोन के रवि ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष दिलीप सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, CEO आर.सी. गुप्ता, बलवंत यादव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं ऑफिस स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

मैनेजिंग डायरेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि ‘प्रचंड अवॉर्ड’ उन कर्मठ कर्मचारियों के लिए है, जो अपने उत्कृष्ट कार्य से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। वहीं CEO आर.सी. गुप्ता ने इसे कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने वाला मंच बताया।

समारोह का माहौल तालियों की गूंज, उत्साह और उपलब्धियों के जश्न से भरा रहा। यह आयोजन एक बार फिर साबित करता है कि ग्रो फ़ास्ट समूह में मेहनत, समर्पण और प्रतिभा का हर कदम सफलता की नई राह खोलता है।बलवंत यादव, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button