लखनऊ

यूपी टिम्बर एसोसिएशन का “विजय दिवस” धूमधाम से सम्पन्न

व्यापारियों की सुरक्षा का भरोसा, मुकेश शर्मा ने भरी हुंकार

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

लखनऊ के ऐशबाग स्थित होटल स्काई हाई में 16 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन का 9वां स्थापना वर्ष “विजय दिवस” के रूप में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की नई प्रदेश कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश शर्मा ने शिरकत की और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संघर्ष के बाद मिलने वाली सफलता ही सच्ची विजय होती है। उन्होंने यूपी टिम्बर एसोसिएशन को एक मजबूत संगठन बताते हुए इसके प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि काष्ठ आधारित उद्योग के माध्यम से सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना और पूरे प्रदेश के व्यापारियों को एकजुट करना एक बड़ी उपलब्धि है।

मुकेश शर्मा ने यह भी बताया कि टिम्बर व्यापारियों को लाइसेंस दिलाने में राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार टिम्बर व्यापारियों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि संगठन ने इस वर्ष स्थापना दिवस को “विजय दिवस” के रूप में मनाकर अपने संघर्ष और उपलब्धियों को याद किया है।

इस अवसर पर संरक्षक मंडल के प्रमुख सदस्य साकेत शर्मा (पूर्व पार्षद), गिरीश गुप्ता (पार्षद), संदीप शर्मा (पार्षद), विधिक सलाहकार एवं कार्यक्रम संचालक आशीष त्रिवेदी, महासचिव अख्तर खान, संरक्षक अजीत सिंह, मूलचंद मौर्या, मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, एजाज खान, देवेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह, एडवोकेट विवेक पांडे, सौरभ गुप्ता, मो. रजा, आढ़ती संघ के अध्यक्ष देवाशीष देव, व्यापारी नेता जितेंद्र सिंह, अनुराग अग्रवाल, काशिफ, प्रखर श्रीवास्तव सहित अनेक व्यापारीगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि एकजुटता और संघर्ष के बल पर व्यापारिक समुदाय अपनी पहचान और अधिकारों को और मजबूत बना सकता है।

Related Articles

Back to top button