लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा युवाओं को उनकी प्रतिभा को उभारने के लिए तैयार किए गए मंच ‘‘यंग इंडिया के बोल’’ कार्यक्रम के सीजन-5 की शुरुआत की गई तथा यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का पोस्टर भी लांच किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह एवं दिनेश कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस विनीत कम्बोज, युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष अंकित तिवारी मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ‘‘यंग इंडिया बोल’’ कार्यक्रम-सीजन-5 के लांचिंग के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का युवा सरकार के तानाशाही रवैये, बेरोजगारी, महंगाई, जैसे मुद्दे पर सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। चाहे जितनी नुकीली बैरीकेडिंग सरकार युवाओं को रोकने के लिए लगाए लेकिन अब युवा भाजपा के इस कुशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मन बना चुका है।
इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस विनीत कम्बोज ने कहा कि युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का यह मंच युवाओं के लिए बनाया है जिसके माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा के बल पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के प्रवक्ता बने का अवसर मिलेगा जो आम युवा हैं, आम जनता की आवाज मीडिया के माध्यम से उठाना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा प्लेटफार्म है।
इस मौके पर युवा कांग्रेस मध्य के कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि 15 दिसंबर से ‘‘यंग इंडिया के बोल’’ कार्यक्रम की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरू हो चुकी है। युवाओं के लिए यह बहुत ही बढ़िया प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से वह आम जनता की आवाज बन सकते हैं।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के पूर्वी के उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुराई, मध्य के महासचिव मुकेश अवस्थी, हिमांशु दुबे सहित अवनीश शुक्ला, शिवम त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय, गौरव शुक्ला सहित कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विक्रम पाण्डेय के नेतृत्व में कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधार में आस्था जताते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल आउटरीच के संयोजक विक्रम पाण्डेय के नेतृत्व में लखनऊ के कई लोगों ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी लोगों के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर तथा पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से अमित कुमार सिंह, शिवम सिंह, अभिषेक मीना, सौरभ सिंह, इसान सिंह, हर्ष शर्मा, नितिन मौर्य, वीके शर्मा, संजय सिंह, रविशंकर तिवारी, योगेश तिवारी, रोहित, प्रदीप कुमार यादव, आदि शामिल रहे।





