“पासपोर्ट फर्स्ट, ऑर्चुनिटीज नेक्स्ट”
युवाओं के वैश्विक भविष्य को पंख देने के लिए लखनऊ आरपीएसओ का ऐतिहासिक अभिया

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |
युवाओं को वैश्विक पटल पर असीम संभावनाओं से जोड़ने तथा उच्च शिक्षा, शोध, प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में अनंतिम द्वार खोलने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीएसओ), लखनऊ ने एक क्रांतिकारी और दूरदर्शी पहल का शंखनाद किया है। शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को “Passport First, Opportunities Next” नामक विशेष पासपोर्ट आउटरीच अभियान का अभूतपूर्व और सफल शुभारंभ किया गया। यह महाअभियान उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख पासपोर्ट सेवा केंद्रों—लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी में एक साथ संचालित किया गया, जिसने प्रशासनिक सक्रियता की नई मिसाल पेश की है।

इस विशिष्ट अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के तमाम प्रतिष्ठित शैक्षणिक, तकनीकी एवं व्यावसायिक संस्थानों के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को समय रहते पासपोर्ट बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशासनिक दलों की युद्धस्तर पर चली इस कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि एक ही दिन में चारों केंद्रों पर 3,000 से अधिक पासपोर्ट आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया गया। यह पहल केवल एक दस्तावेजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि युवाओं को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सक्षम बनाने का एक सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि पासपोर्ट मात्र एक यात्रा दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, रोजगार, अनुभव और प्रगति के नए रास्ते खोलने की चाबी है। समय पर पासपोर्ट उपलब्ध होने से हमारे युवा भविष्य में आने वाले किसी भी वैश्विक अवसर का लाभ उठाने के लिए हर क्षण तैयार रहेंगे। यह अभियान आने वाले समय में प्रदेश की युवा शक्ति को आत्मनिर्भर और वैश्विक नागरिक के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।




