उत्तर प्रदेशगोंडा

डॉ मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया: नरेंद्र सिंह

लखनऊ। डॉ. मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को आर्थिक रूप से जहां मजबूत किया वहीं ऐसी योजनाएं चलाई जो आज भी देश में दिख रहीं हैं। ऐसे प्रधानमंत्री को आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। भारत के राजनीतिक रंगमंच का नायब सितारा सदा के लिए डूब गया

यह बात दिवंगत प्रधानमंत्री को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गोंडा के समाजसेवी नरेंद्र कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में सूचना का अधिकार अधिनियम लागू करके सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता को बढ़ावा दिया।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005, जो गरीबों को आजीविका, भरण-पोषण और रोजगार प्रदान करता है लागू किया।

भारत-अमेरिका परमाणु समझौते 2008 पर हस्ताक्षर किए जिसने भारत को सबसे मजबूत परमाणु देश में से एक बना दिया। उन्होंने 2012 में भारत से पोलियो-महामारी को समाप्त किया।

इनके ही कार्यकाल 2006-2007 में भारत ने 10.08% की उच्चतम सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि हासिल की। इसके अलावा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू किया जिसका उद्देश्य सभी को निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन ने भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचाया। ऐसे महान व्यक्ति को एक अच्छे प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button