केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। रक्षा मंत्री ने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया और उनके आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाकाल के दर्शन का लंबा था इंतजार
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी। उन्होंने कहा, “जब तक महाकाल ना चाहें, तब तक कोई उनके दर्शन नहीं कर सकता। आज बाबा की कृपा हुई और मुझे बाबा के चरणों में माथा टेकने का अवसर मिला। मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं।”
इसके अलावा, राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट में कहा, “उज्जैन में आज महाकाल मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मंदिर भारत की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। यहां महादेव से समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जय महाकाल!
सेना प्रमुख भी रहे मौजूद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद थे। सेना प्रमुख ने भी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं का तांता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाकाल मंदिर में साल के आखिरी दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान भारी संख्या में भक्तों का आना-जाना लगा हुआ है।
आध्यात्मिक अनुभव
रक्षा मंत्री ने अपनी इस यात्रा को एक आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए कहा कि यहां की ऊर्जा और बाबा महाकाल का आशीर्वाद देश के लोगों के लिए मंगलमय होगा। उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।
Back to top button