मुंबई/आरा (बिहार)। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की तीसरी शादी की अटकलें फिर से जोर पकड़ रही हैं। हाल ही में लखनऊ में उनके 39वें जन्मदिन के मौके पर चांदनी सिंह की उपस्थिति और दोनों के बीच की नजदीकियों ने चर्चाओं को हवा दी है। पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह ने भी एक इंटरव्यू में इशारा किया कि उनके बेटे को खुश रहने का पूरा हक है और वह किसी नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।
लगातार अपने इंस्टाग्राम पर पावर स्टार के साथ वीडियो और फोटो पोस्ट कर रही हैं। जिसके बाद फैंस उन्हें पवन सिंह की होने वाली तीसरी पत्नी बताने लगे हैं। इसके साथ ही कुछ फैंस कमेंट बॉक्स में चांदनी को भाभी बोल रहे हैं। इन तमाम अफवाहों और अटकलों के बीच आज हम आपके लिए पवन सिंह और चांदनी सिंह के सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग लेकर आए हैं। इस लिस्ट में ‘बबुआन’ से लेकर ‘मह के देखा देम’ और ‘नजरिया ना लागे’ जैसे गाने शामिल हैं। इन भोजपुरी गाना ने यूट्यूब पर बवाल मचाया हुआ है। इन वीडियोज पर करोड़ों में व्यूज हैं।
5 जनवरी को लखनऊ में हुए जन्मदिन के जश्न में चांदनी सिंह ने लाल रंग की साड़ी और चूड़ियों में शिरकत की, जो ज्यादातर समय पवन सिंह और उनकी मां के साथ नजर आईं। चांदनी ने पवन सिंह के साथ तस्वीरें और रील्स भी इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही थी। इससे पहले भी, छठ पूजा के दौरान दोनों का साथ में वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन इस बार चांदनी के पहनावे और उनकी नजदीकी ने शादी की अफवाहों को और हवा दी।
चांदनी सिंह और पवन सिंह की जोड़ी ने वैसे तो कई सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग दिए हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यूट्यूब पर ‘बबुआन’ भोजपुरी गाना काफी देखा और सुना जा रहा है।
ये एक रोमांटिक आइटम नंबर है। इस गाने में पवन सिंह और चांदनी सिंह काफी अच्छा डांस और रोमांस कर रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स इतना अच्छा है कि, लोग इसे सुनते ही झूम उठते हैं। इस भोजपुरी सांग को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने को 2024 में अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 6 करोड़ 33 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ज्योति ने अपने संदेश में पवन की खुशहाली और सफलता की कामना की। हालांकि, पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। 2018 में हुई उनकी दूसरी शादी के बाद, ज्योति ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दाखिल की थी।
पवन सिंह का करियर उनकी लोकप्रियता और सुपरहिट गानों के कारण शीर्ष पर है।
उनके गाने जैसे “तू लगावेलु जब लिपिस्टिक” और “लॉलीपॉप लागेलू” ने उन्हें स्टार बना दिया। पवन सिंह और चांदनी सिंह का साल 2023 में ‘मह के देखा देम’ नाम का भोजपुरी सॉन्ग आया था। ये भी एक रोमांटिक गाना है। इसमें पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसे स्पीड रिकार्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। पवन सिंह के इस भोजपुरी सॉन्ग पर 2 करोड़ 99 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
शादियों और समारोह में ये काफी बजता है। पावर स्टार और चांदनी सिंह की जोड़ी ने माह के देखा देम गाने में आग लगा दी।
पावर स्टार और चांदनी सिंह के सुपर हिट भोजपुरी सॉन्ग का जिक्र हो उसमें ‘नजरिया ना लागे’ का नाम ना हो… ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ये गाना यूट्यूब चैनल पर साल 2021 में अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 12.61 करोड़ लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। नजरिया न लगे भोजपुरी सॉन्ग ने रिलीज के इतने दिनों के बाद भी यूट्यूब पर तहलका मचाया हुआ है। ये एक बेहद रोमांटिक गाना है जिसे बंद कमरे में रिकॉर्ड किया गया है।
पवन सिंह और चांदनी सिंह के सबसे सुपरहिट गानों में ये मानें जाते हैं। इन्हें यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है।
2024 में उन्होंने राजनीति में डेब्यू किया, जहां उन्होंने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके गानों और अभिनय का जादू अभी भी बरकरार है।
पवन सिंह की तीसरी शादी की अटकलों पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन चांदनी सिंह के साथ उनकी नजदीकियां और जन्मदिन का जश्न दोनों के बीच कुछ खास होने का संकेत दे रहे हैं।
पवन सिंह के प्रशंसक उनकी निजी जिंदगी में इस नई शुरुआत को लेकर उत्सुक हैं और उनकी आने वाली फिल्मों और गानों का इंतजार कर रहे हैं।
