राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को सशक्त करेगा ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक इंडिया 2026’
22 जुलाई को लखनऊ में ग्रैंड फिनाले

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
देश की उभरती हुई प्रतिभाओं को एक गरिमामयी और सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026’ के ग्रैंड फिनाले की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सम्म रेनेसां (Samm Renaissance) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य समापन 22 जुलाई 2026 को लखनऊ के पंचतारा होटल क्राउन प्लाज़ा में संपन्न होगा। इस दूरदर्शी आयोजन का मूल उद्देश्य केवल बाहरी सौंदर्य को आंकना नहीं, बल्कि भारतीय युवाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, बौद्धिक स्तर और समग्र व्यक्तित्व को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
आधिकारिक विनर्स क्राउन का अनावरण; सुप्रसिद्ध अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश करेंगी विजेताओं को सम्मानित
आयोजन समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता के आधिकारिक ‘विनर्स क्राउन’ का अत्यंत भव्य अनावरण किया गया। आयोजकों ने सूचित किया कि आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में भारत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी और विजयी प्रतिभागियों को क्राउन पहनाकर सम्मानित करेंगी। इसके साथ ही, फैशन और मीडिया जगत के स्थापित विशेषज्ञ सिद्धार्थ धांधा सेलिब्रिटी फिनाले ज्यूरी के रूप में समस्त विधाओं का निष्पक्ष मूल्यांकन करेंगे।
देशभर से चुने गए 30 फाइनलिस्ट; फैशन, मॉडलिंग और मीडिया जगत में करियर निर्माण का मार्ग प्रशस्त
प्रतियोगिता के लिए पुणे, लखनऊ, जयपुर और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कड़े ऑडिशन और ऑनलाइन माध्यमों से कुल 30 सर्वश्रेष्ठ फाइनलिस्टों का चयन किया गया है। इसमें मिस, मिस्टर और मिसेज श्रेणियों में 10-10 प्रतिभागी अपनी योग्यता साबित करेंगे। संस्थापिका व आयोजक सौम्या साहू, संजय सिंह और प्रियंका रघुवंशी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह मंच युवाओं के संपूर्ण ग्रूमिंग और करियर निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। आयोजन टीम की सदस्य इशिता रस्तोगी ने बताया कि रैंप वॉक, टैलेंट शोकेस और प्रतिष्ठित डिजाइनर कलेक्शंस के प्रदर्शन हेतु सभी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



