[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

मोती नगर स्थित मुंशी लीलावती निराश्रित बाल गृह पहुंचकर उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फल, मिठाई भेंट की एवं बुर्जुग महिलाओं को शॉल वितरित किया

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने केक काटकर प्रियंका गांधी को बधाई दी एवं उनकी दीर्घ आयु होने की कामना की।

राजधानी के मोती नगर स्थित मुंशी लीलावती निराश्रित बाल गृह पहुंचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने अनाथ बच्चियों को उनकी जरूरतों का सामान, किट, फल, मिठाई इत्यादि भेंट की एवं ठंड से बचने के लिए बुर्जुग महिलाओं को शॉल भी वितरित किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रभारी, महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि देश के लोग प्रियंका गांधी में स्व. इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं और उनके जैसा हौसला देखते हैं। जिसको प्रियंका गांधी ने विगत वर्षों में सड़क पर उतरकर संघर्ष कर सिद्ध भी किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रियंका गांधी जननायक राहुल गांधी के साथ देश के लोगों के लिए आशा की किरण बनकर सामने आई हैं। राहुल गांधी के बाद जिस तरह प्रियंका गांधी ने संसद सदस्य निर्वाचित होने के बाद संसद में अपने पहले ही सम्बोधन में अपनी धार और परिपक्वता दिखाई है उससे प्रतीत होता है कि संसद में और सड़क पर आने वाले समय में प्रधानमंत्री मोदी को बड़ी चुनौती मिलने वाली है।

1090 चौराहे पर अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर शमीम खान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता औरंगजेब खान ने गरीबों को कंबल तथा सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जायसवाल ने जरूरतमंद महिलाओं को उपहार स्वरूप 20 सिलाई मशीन भेंट की।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सांसद किशोरी लाल शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, दानिश अली, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रदीप नरवाल, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, विश्वविजय सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव अनिल यादव,  मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह, प्रियंका गुप्ता, डॉ. अमरनाथ पासवान, डॉ. सुधा मिश्रा, अभिमन्यु त्यागी, शुचि विश्वास, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्षगण अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम, अनीस अख्तर मोदी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील तिवारी सोनू पंडित, राजेश जायसवाल, ममता चौधरी, जियाराम वर्मा, सुशीला शर्मा, नितांत सिंह, प्रज्ञा सिंह, विभा त्रिपाठी, डॉ. रिचा शर्मा, मेहताब जायसी, मो. शुऐब, संजय सिंह, चन्द्र प्रकाश, पंकज तिवारी, समीर श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा,राकेश पाण्डेय, विक्रम पाण्डेय, किशन कुमार गुप्ता, अमित कुमार उठवाल, विकास श्रीवास्तव, नावेद नकवी, शिफा खान, अनिल शुक्ला, तनवीर फातिमा, दिलीप शर्मा, किरन शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Admin Desk
Author: Admin Desk

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com