उत्तर प्रदेशकुम्भधर्मप्रयागराजराजनीतिराष्ट्रीय

बाबरी मस्जिद जैसा होगा औरंगजेब की कब्र का विध्वंस : जगद्गुरु परमहंस

प्रयागराज। अयोध्या छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस महाराज ने औरंगजेब की कब्र को लेकर फडणवीस सरकार को चुनौती दी है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से कहा है कि अगर कब्र नहीं हटाया गया तो जैसे बाबरी मस्जिद का विध्वंश हुआ था, वैसे ही औरंगजेब की कब्र के साथ होगा। उन्होंने महाराष्ट्र में स्थित औरंगजेब की कब्र को कलंक बताया।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से हमने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। अगर मौजूदा सरकार कब्र हटाने के लिए तैयार होती है तो ठीक है वरना हम लोग खुद महाराष्ट्र के लिए कूच करेंगे।

महाकुंभ में आएं 2 करोड़ संत अपने हाथों से यह कलंक मिटाएंगे। औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र के लिए सबसे बड़ा कलंक है, इसका मिटना जरूरी है।

परमहंस महाराज ने आगे कहा कि मैंने कई बार मुंबई महाराष्ट्र का दौरा किया है। भाजपा और शिवसेना से आग्रह किया है कि औरंगजेब नामक कलंक को हटाए। पहले भी सरकार से कह चुका हूं और एक बार और कह रहा हूं। प्रयागराज में इतनी बड़ी संख्या में साधु संत आए हैं। जैसे ही महाकुंभ संपन्न होता है, पूरा संत समाज महाराष्ट्र के लिए कूच करेगा। इसे लेकर हिंदूवादी संगठनों से भी बातचीत की जाएगी।

Related Articles

Back to top button