[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » कर्तव्यों का बोध कराती है श्रीराम कथा : अशोका नंद जी महाराज

कर्तव्यों का बोध कराती है श्रीराम कथा : अशोका नंद जी महाराज

संजय मिश्र

जिला संवाद दाता। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सभा बिंदवालिया मिश्र में चल रही नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन संपन्न हुआ।कथा व्यास अशोका नंद जी महाराज अंतिम दिन की कथा में सीता हरण, लंका दहन, राम-रावण युद्ध, विभीषण का राज्याभिषेक सहित राजा राम के राज तिलक प्रसंग का भावपूर्ण उल्लेख किया।इस दौरान पूरे पंडाल में पुष्पों की भक्तों द्वारा की गई।

महराज ने कहा श्रीराम कथा मनुष्य को उसके कर्तव्यों का बोध कराती है, हमें जीने के तरीक़े सिखाती है।श्रीराम कथा विश्व कल्याणदायिनी और लोक मंगलकारी है।भगवान श्रीराम का चरित्र अपनाने से जीवन आनंदमय हो जाता है।

उन्होंने बताया जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने दिन, दुखियों, वनवासियों, आदिवासियों को संगठित किया और उस संगठित शक्ति के द्वारा समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया।हर मनुष्य का दायित्व बनता है कि इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।

अंत में कहा कि बुराई और असत्य ज्यादा समय तक नही चलता।अच्छाई और सत्य की जय हमेशा होती है।

कार्यक्रम समापन केअवसर पर चंद्र भूषण शुक्ल ने महराज जी को चादर भेंट कर आशीर्वाद लिया तथा अरुण मिश्र, विनोद मिश्र, विंध्याचल मिश्र, गंगा सागर मिश्र, धर्मेंद्र शुक्ल, ग्राम प्रधान महेश्वर मिश्र  इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Admin Desk
Author: Admin Desk

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com