उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: वक्फ बोर्ड की मनमानी पर CM योगी का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की तैयारी के दौरान वक्फ बोर्ड ने कुंभ भूमि पर दावा किया था। उन्होंने वक्फ बोर्ड को माफिया बोर्ड करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी मनमानी पर लगाम कसी है।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि वक्फ बोर्ड से संबंधित एक महत्वपूर्ण अधिनियम लोकसभा में पारित हो चुका है और जल्द ही राज्यसभा में भी पास होगा। इस कानून से वक्फ बोर्ड की गतिविधियाँ केवल कल्याणकारी कार्यों तक सीमित रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार की माफियागिरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भगवान निषादराज गुहा के जन्मोत्सव पर CM योगी का संबोधन

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान निषादराज गुहा के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 579 करोड़ रुपए की 181 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

सीएम योगी ने श्रृंगवेरपुर में भगवान श्रीराम और निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और निषादराज पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह पार्क भगवान राम और निषादराज की मित्रता का भव्य प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों साल पहले इसी पवित्र धरा पर भगवान राम ने कदम रखा था और निषादराज ने मित्रता का धर्म निभाते हुए उन्हें गंगा पार कराई थी।

सीएम योगी ने भाजपा और निषाद पार्टी के बीच की मित्रता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह साझेदारी उसी मित्रता की पुनरावृत्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज का खात्मा हो चुका है और अब किसी भी माफिया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button