उत्तर प्रदेशशिक्षा

UP Board Result 2025 घोषित: 10वीं में यश प्रताप और 12वीं में महक ने मारी बाजी, छात्राओं का दबदबा कायम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2025 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

10वीं में जालौन जिले के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ राज्य में टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट की टॉपर बनी हैं महक, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। 12वीं में दूसरे स्थान पर प्रयागराज, अमरोहा, सुल्तानपुर और कौशांबी की छात्राएं व छात्र रहे, जिनके समान अंक (96.80%) आए। तीसरे स्थान पर इटावा की मोहिनी (96.40%) रहीं।

हाईस्कूल में अंशी और अभिषेक कुमार यादव ने 97.67% अंकों के साथ दूसरा स्थान साझा किया, जबकि तीसरे स्थान पर ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता (97.50%) रहे।

परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक राज्यभर के 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 केंद्रों पर हुआ।

इस बार रिजल्ट को समय से पहले और पारदर्शी तरीके से घोषित किया गया है। छात्र upmsp.edu.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं।

बोर्ड ने कहा कि छात्राओं का प्रदर्शन एक बार फिर से बेहतर रहा, जो राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है।

Related Articles

Back to top button