उत्तर प्रदेशराजनीतिरायबरेलीराष्ट्रीयलखनऊ

सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए महेश सिंह लोधी और ममता राजपूत

राहुल गांधी की जनहित नीतियों और कांग्रेस की समावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर कई कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

अजय राय ने पहनाया तिरंगा पट्टा

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधार में आस्था जताते हुए तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जनहित के मुद्दों सदन से लेकर सड़क उठाये जाने के संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह चौहान ‘‘बब्लू’’ के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी से प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य महेश सिंह लोधी तथा राष्ट्रीय व्यापार मण्डल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं दशहरी संगठन भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश महासचिव ममता राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी, आर0टी0आई विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी के नेता महेश सिंह लोधी तथा राष्ट्रीय व्यापार मण्डल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती ममता राजपूत के साथ आए लोगों को स्वागत करते हुए सभी के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर तथा पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ममता राजपूत के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से नीलम गौतम, अयाज खान, अनुपम सिंह, दीपा राजपूत, तारा, नगमा, माधुरी, कुन्ती, सीता, इरफान खान, शेर खान, नशरीन, रेखा, कल्पना गुप्ता, सीमा शहनाज, छोटे लाल, विपिन, आशीष, जितेन्द्र कुमार, अनीता आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button