[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन

अजय राय ने दलित, महिला और किसान कल्याण में अहिल्याबाई के योगदान को बताया प्रेरणास्रोत

संगोष्ठी में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम के संयोजक निवर्तमान प्रदेश महासचिव सुभाष पाल एवं सह संयोजक संदीप पाल जी रहे एवं संगोष्ठी का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव प्रतिभा अटल पाल ने किया।
संगोष्ठी से पूर्व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चन्द्र यादव, निवर्तमान प्रदेश महासचिव सुभाष पाल, पूर्व प्रदेश सचिव प्रतिभा अटल पाल, संदीप पाल धनगर जी ने भी लोकमाता अहिल्याबाई जी को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संगोष्ठी में सम्बोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी जीवन भर महिलाओं, दलित, वंचितों, किसानों के लिए अनेकों कल्याणकारी कार्य किए। समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों का विरोध कर लोगों को एक नई राह दिखाई। महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए विशेषकर शिक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक किया।


उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का पूरा जीवन जन कल्याण, सनातन संस्कृति के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित रहा है। लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर ने भारत के प्रसिद्ध तीर्थों में मंदिर, घाट, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए और आदर्श न्याय व्यवस्था स्थापित की। उनका योगदान भारत की भावी पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा।
श्री अजय राय जी ने कहा कि पाल समाज को राजनीति में आगे आना होगा और अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। आपकी इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से साथ रहेगी। संगठित रहेंगे तो मजबूत रहेंगे। जिस तरह से अहिल्याबाई जी ने वंचित समाज को उठाने का प्रयास किया उसी रास्ते पर चलते हुए राहुल गांधी ने सभी वर्गों के लोगों को प्रतिनिधित्व देने की बात कर रहे हैं। अहिल्याबाई होल्कर जी के बताए गए रास्ते पर चलकर सभी को शिक्षित करिए तथा एक जुट होकर अपने अधिकारों को पाने के लिए संघर्ष करिए।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीस अंसारी, सुशील तिवारी सोनू पंडित, कृपा शंकर मिश्रा, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, ओंकारनाथ सिंह, डॉ0 लालती देवी, प्रमोद सिंह, अनीस अंसारी, सीमा देवेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप पाल धनगर, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित त्यागी, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, विशाल राजपूत, संजय शर्मा, सुशीला सोनकर, राजगुरु नरायणपति त्रिपाठी, मुनीष चौधरी, विषम सिंह, डॉ0 रिचा शर्मा, डॉ0 अमित राय, डॉ0 श्रवण गुप्ता, विशाल सिंह राजपूत, आर0एस0 तिवारी, दयानंद सिंह दुसाध, डॉ0 पी0के0 त्यागी, कुलदीप चौधरी, निहारिक सिंह, आलेख पाण्डेय, अनिल शुक्ला, मेहताब जायसी, के0डी0 शुक्ला, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com