उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP को मिला नया DGP, राजीव कृष्ण संभालेंगे कानून-व्यवस्था की कमान

1991 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

डीजी विजिलेंस और भर्ती बोर्ड अध्यक्ष के रूप में पहले से निभा रहे थे अहम भूमिका

लखनऊ, निश्चय टाइम्स। उत्तर प्रदेश को शनिवार को नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे यूपी कैडर के अधिकारी हैं और अब प्रदेश की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी। राजीव कृष्ण वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और इसके साथ ही उन्हें डीजी विजिलेंस का भी अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ था। पुलिस महकमे में उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सरकार ने उन्हें राज्य का शीर्ष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया है। राजीव कृष्ण को पुलिसिंग के क्षेत्र में तीन दशकों से भी अधिक का अनुभव है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलता से निभाया है। नए DGP के तौर पर उनकी प्राथमिकताएं होंगी—राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, पुलिस सुधारों को गति देना, और संवेदनशील मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करना। उनकी नियुक्ति से यूपी पुलिस को नेतृत्व में एक नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button