[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत नाजुक

बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत नाजुक

संजय मिश्र।
निश्चय टाइम्स देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 55 वर्षीय महिला दुर्गावती देवी पत्नी गुलाब यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। महिला दवा कराकर घर लौट रही थीं, जब धरमपुरवा के समीप बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और सीने में गोली मार दी।

घटना के कारण:
जानकारी के अनुसार,एक साल पहले एकौना थाना क्षेत्र में एक युवती से यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें महिला और उनके पति गवाह थे। आरोप है कि आरोपी युवकों ने महिला को गवाही देने से रोकने के लिए गोली मारी है।

पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि जल्द ही घटना के कारणों का पता चल जाएगा। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच की जा रही है। आरोपी गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के गढ़ही गांव निवासी बताए जा रहे हैं।

महिला की स्थिति:
महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर भेजा गया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com