उत्तर प्रदेश

देवरिया में ताबड़तोड़ फायरिंग,दहशत का माहौल

संजय मिश्र।

निश्चय टाइम्स देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर कोतवाली थाना अंतर्गत खोराराम में सोमवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना में विजय यादवको गोली मार दी गई।जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में उन्हें देवरिया महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग देर रात्रि अचानक घर पर दावा बोल दिया। हमलावरों ने घर के अंदर घुस कर कई राउंड फायरिंग की जिसमे विजय यादव 50 बर्ष पुत्र जब्बर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। विजय यादव को पेट और पैर में गोली लगीं है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गईं हैं।इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। फिलहाल
इस घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय व्याप्त है। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में देवरिया में एक और गोलीबारी की घटना सामने आई थी, जिसमें एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। महिला की हालत गंभीर बताई गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Back to top button