[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » आगरा में कर्मचारी संघ शपथ ग्रहण

आगरा में कर्मचारी संघ शपथ ग्रहण

आगरा में कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण, ज्ञापन सौंपा गया

  • प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय और विधायक भगवान सिंह कुशवाह की मौजूदगी में हुआ आयोजन

  • नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, अधिकारियों से समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

  • स्वास्थ्य, सेवा शर्तों और कर्मचारियों की सुविधाओं को लेकर दिया गया ज्ञापन

  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने रखी स्थायी नीति और सुविधाओं की मांग

निश्चय टाइम्स, आगरा। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, जनपद आगरा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, कार्यवाहक महामंत्री राजेन्द्र दुबे एवं मंडल सचिव नत्थी लाल ने संयुक्त रूप से की। समारोह में खेरागढ़ के विधायक भगवान सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में एडी आगरा डॉ. ज्योत्सना भाटिया, सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, तथा सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. राजेन्द्र कुमार अरोड़ा सहित कई गणमान्य अधिकारियों ने उपस्थित होकर अपने विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने कर्मचारी हितों और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। समारोह में जिला अध्यक्ष केशव देव प्रजापति, जिला मंत्री लाल सिंह छौकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील वजेरिया, उपाध्यक्ष श्याम बाबू सविता, क्रांति प्रिय सिद्धार्थ, कोषाध्यक्ष गोविंद शर्मा, संयुक्त मंत्री हरीओम यादव व मुकेश चौधरी, संगठन मंत्री राजा बाबू, राधेश्याम, विष्णु, संप्रेक्षक रामसहाय, दीपक कुमार, क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार, भानू, प्रेम किशोर, प्रचार मंत्री बन्ने खाँ समेत अन्य पदाधिकारियों को संघ के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उच्चाधिकारियों को सौंपा गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की शिकायतों और मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com