उत्तर प्रदेश

राजा भैया के सास-ससुर बोले – बेटी भानवी से जान का खतरा!

 CP को पत्र लिखकर लगाई सुरक्षा की गुहार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक और पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भैया के सास-ससुर ने अपनी बेटी भानवी सिंह से जान का खतरा बताया है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में भानवी सिंह के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उनके माता-पिता ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर और DGP को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने सीधे-सीधे कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को अपनी ही बेटी भानवी से जान का खतरा है।

पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि बीते कुछ समय से भानवी सिंह का व्यवहार उग्र और असहयोगात्मक रहा है। इससे उन्हें मानसिक और शारीरिक खतरा महसूस हो रहा है।

अब यह विवाद सिर्फ पारिवारिक दायरे में नहीं रहा, बल्कि प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का विषय बन गया है।

Related Articles

Back to top button