निश्चय टाइम्स, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में जिला और शहर कमेटियां गठित कर पहला चरण पूरा कर लिया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 3 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक पूरे प्रदेश में जिला/शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दोपहर 1 बजे पूर्व सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज बब्बर की गरिमामयी उपस्थिति में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।





