अंतरराष्ट्रीयइंडियाउत्तर प्रदेशलखनऊ

शुभांशु शुक्ल इतिहास रच कर लौटे

  • अंतरिक्ष में लगभग 18 दिन बिताने के बाद उनका ड्रैगन यान प्रशांत महासागर में सफलतापूर्वक लैंड हुआ
  • पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

लखनऊ/नई दिल्ली।  भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में सफलता पूर्वक मिशन पूरा कर इतिहास रच दिया है। Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी पर सफल वापसी के बाद, भारत समेत पूरी दुनिया में उनकी सराहना हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शुभांशु शुक्ला को ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।
NASA, SpaceX और Axiom Space के सहयोग से पूरे किए गए इस मिशन में शुभांशु ने विज्ञान, मेडिकल और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े कई प्रयोगों में हिस्सा लिया। अंतरिक्ष में लगभग 18 दिन बिताने के बाद उनका ड्रैगन यान प्रशांत महासागर में सफलतापूर्वक लैंड हुआ।
फिलहाल शुभांशु शुक्ला और उनके AXIOM-4 मिशन के साथी एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहेंगे। इस दौरान उनकी NASA, SpaceX और Axiom के प्रतिनिधियों के साथ पोस्ट-मिशन डिब्रीफिंग और मेडिकल मूल्यांकन होगा। इसके बाद सभी अंतरिक्ष यात्री अपने-अपने देशों को लौटेंगे।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि शुभांशु शुक्ला 17 अगस्त को भारत लौट सकते हैं, जहां उनका भव्य स्वागत होने की तैयारी है। भारत के लिए यह मिशन एक मील का पत्थर साबित हुआ है, जो आने वाले समय में देश की अंतरिक्ष क्षमताओं को और सशक्त बनाएगा।

Related Articles

Back to top button