उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

ऑनलाइन नफरत की सजा, एक युवक गिरफ्तार

संजय मिश्र
निश्चय टाइम्स, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अंतर्गत भाटपार रानी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त मनोज प्रसाद पुत्र कमला प्रसाद निवासी बड़का गांव थाना भाटपार रानी का रहने वाला है। मनोज प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर “मनोज कुमार” नामक आईडी से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की थी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त पोस्टकर्ता का पता लगाते हुए मनोज प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया और नियमानुसार आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में भाटपार रानी उपनिरीक्षक दुर्गेश बरनवाल एवं हेड कांस्टेबल अभिनव प्रसाद शामिल रहे।
ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आई हैं जहां पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button