उत्तर प्रदेशक्राइम

पिता की हत्या के शक में युवक ने महिला को शराब पिलाकर की हैवानियत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक युवक ने बेरहमी से एक महिला की हत्या कर दी। आरोपी सर्वेश निषाद ने पहले महिला को शराब पिलाई, फिर क्रूरता से पीटते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को क्षतिग्रस्त किया और उसकी जान ले ली। हत्या के पीछे की वजह, आरोपी द्वारा महिला पर अपने पिता की हत्या का शक बताया जा रहा है। महिला का अर्धनग्न शव मंगलवार सुबह दमहा नाले के पास झाड़ियों में मिला। महिला के पति के अनुसार, सर्वेश सोमवार शाम शराब लेकर उनके घर आया था। दोनों ने साथ में शराब पी और बाद में वह उसकी पत्नी के साथ सब्जी खरीदने गया। इसके बाद महिला घर नहीं लौटी। सुबह जब महिला का शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई।

हैरत की बात ये रही कि हत्या के बाद आरोपी सर्वेश खुद सुबह थाने पहुंचा और शव की जानकारी दी। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब उसके कपड़ों पर खून के धब्बे मिले, तो सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतक महिला के छह छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें सबसे छोटा महज छह महीने का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सर्वेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button