उत्तर प्रदेश

भटनी में कांग्रेस पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत

संजय मिश्र
निश्चय टाइम्स देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अंतर्गत भटनी नगर में स्थित मंगलम मैरेज हॉल में मंगलवार को एक सभा का आयोजन कर किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भटनी नगर स्थित मंगलम मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वांचल जोन के सचिव सत्या मिश्रा उर्फ अंशु और जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,अशोक कुशवाहा (नगर पालिका परिषद देवरिया के ध्वजवाहक मनोरमा कुशवाहा के पति), उतेज मिश्रा,सोहन मिश्रा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, पन्नालाल पाठक,बबलू पांडे, प्रताप दिक्षित,रजनीश उपाध्याय, राहुल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर भारती, अब्दुल्लाह जी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस और कांग्रेस कमेटी के उत्थान की कामना की और बिस्वास जताया।

Related Articles

Back to top button