
द अवियान बना शहर का सबसे चर्चित फेस्टिव हब
DJ Crystal और Anshuman & Band की प्रस्तुति पर झूमा शहर
सुरक्षित, प्रीमियम और व्यवस्थित आयोजन की नई मिसाल
लखनऊ में होली का उत्साह इस वर्ष एक नए अंदाज़ में देखने को मिला, जब The Aviyaan में आयोजित ‘रंग बरसे 2.0’ ने रंगों के इस पर्व को प्रीमियम फेस्टिव अनुभव में बदल दिया। भव्य सजावट, व्यवस्थित प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामों के साथ यह आयोजन शहर का सबसे चर्चित होली इवेंट बनकर उभरा।

कार्यक्रम में स्किन-फ्रेंडली ऑर्गेनिक रंगों के साथ सुरक्षित माहौल में होली खेली गई, जिससे परिवारों और युवाओं ने बेफिक्र होकर उत्सव का आनंद लिया। लाइव म्यूज़िक ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। Anshuman & Band की दमदार प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे, जबकि DJ Crystal की हाई-एनर्जी बीट्स ने युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन Sanjana ने अपने आकर्षक अंदाज़ में किया, जिससे पूरे आयोजन में जोश और उत्साह बना रहा।
द अवियान परिवार के जनरल मैनेजर आकाश सिंह राठौर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य लखनऊवासियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और प्रीमियम होली अनुभव प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन को प्राथमिकता दी गई, ताकि सभी अतिथि निश्चिंत होकर उत्सव मना सकें। असिस्टेंट फूड एंड बेवरेज मैनेजर सुनीत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि विशेष व्यंजन और पेय पदार्थों की स्वच्छ और आकर्षक व्यवस्था की गई, जिसे मेहमानों ने खूब सराहा।
‘रंग बरसे 2.0’ में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही, जो लखनऊ में तेजी से विकसित हो रही प्रीमियम इवेंट संस्कृति का संकेत है। यह आयोजन न केवल होली का उत्सव था, बल्कि संगीत, स्वाद और सुरक्षित मनोरंजन का शानदार संगम भी रहा। द अवियान ने इस भव्य आयोजन के साथ शहर के फेस्टिव कैलेंडर में एक नई पहचान दर्ज की है




