अंतरराष्ट्रीय

Iran में भीषण हमले, 600 से अधिक मौतें

एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट, ऊर्जा और शिपिंग सेक्टर पर दबाव

Saudi Arabia के रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला

तेहरान ने बंद किया Strait of Hormuz, वैश्विक बाजारों में हड़कंप

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क | डी एफ हिंदी

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। Iran की राजधानी तेहरान और लेबनान के बेरूत पर इजरायल और अमेरिका द्वारा संयुक्त हमलों के बाद हालात विस्फोटक बने हुए हैं। ताजा हमलों में ईरानी सरकारी प्रसारक भवन को भी निशाना बनाया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ईरान और लेबनान में मृतकों की संख्या 600 के पार पहुंच चुकी है।

इस बीच Saudi Arabia की राजधानी रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले की पुष्टि हुई है। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक हमले में सीमित आगजनी और मामूली नुकसान हुआ, लेकिन घटना ने क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं को और गहरा कर दिया है।

तनाव के बीच तेहरान ने रणनीतिक रूप से अहम जलमार्ग Strait of Hormuz को बंद करने की घोषणा कर दी है। यह वही मार्ग है जिससे दुनिया के बड़े हिस्से की तेल आपूर्ति गुजरती है। इसके बंद होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट गहराने की आशंका है।

एशियाई बाजारों में इसका सीधा असर दिखा। दक्षिण कोरिया का बाजार करीब 5 प्रतिशत तक लुढ़क गया, जबकि जापान का निक्केई 2.3 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। चीन और हांगकांग के बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई, हालांकि वहां सरकारी हस्तक्षेप से हालात कुछ स्थिर नजर आए।

अमेरिकी दूत स्टीवन विटकॉफ ने दावा किया कि हालिया वार्ताओं में अमेरिका ने ईरान को 10 वर्षों तक परमाणु ईंधन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया था, बशर्ते वह यूरेनियम संवर्धन रोक दे, लेकिन तेहरान ने इसे ठुकरा दिया।

इजरायल की सेना ने भी बयान जारी कर कहा है कि उसकी वायुसेना ईरान की वायु रक्षा प्रणालियों और बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों को लगातार निशाना बना रही है।

स्थिति तेजी से बदल रही है और वैश्विक समुदाय की निगाहें इस टकराव के अगले कदम पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button