लखनऊ में ऋण वितरण शिविर, लाभार्थियों को सौंपे गए चेक

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में वित्तीय सशक्तिकरण बड़ा कदम
निश्चय टाइम्स न्यूज़ डेस्क | डीएफ हिंदी

Union Bank of India के उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ जोन द्वारा आयोजित विशेष ऋण वितरण शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र और चेक वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के तहत एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों के साथ-साथ Mukhyamantri Yuva Udyami Abhiyan और PM Surya Ghar Yojana से जुड़े लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के सचिव Suryapal Gangwar उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों को चेक सौंपते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मसम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस तरह की योजनाएं देश के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहल से युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को नए अवसर मिल रहे हैं, जिससे रोजगार और उद्यमिता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Rajesh Kumar, जोनल हेड, Union Bank of India ने कहा कि बैंक प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैंक का लक्ष्य भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीडी रेशियो को न केवल बनाए रखना है बल्कि उसे और बेहतर करना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि बैंक एमएसएमई, महिला उद्यमिता और हरित ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर ऋण वितरण को बढ़ावा दे रहा है। कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटैलिटी, महिला उद्यमिता और विभिन्न छोटे व्यवसायों से जुड़े लाभार्थियों को भी ऋण सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।




