राजनीति

मतदाताओं के पंजीकरण और पारदर्शिता पर विशेष जोर

कोई पात्र मतदाता न छूटे, अपात्र न जुड़ें—निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश

निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क | डीएफ हिंदी

लखनऊ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ मंडल में निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशेष रोल प्रेक्षक Sanjay Kumar Agrawal ने की। एनआईसी सभागार में आयोजित इस बैठक में रोल प्रेक्षक एवं मंडलायुक्त Vijay Vishwas Pant, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी Vishakh G, अपर जिलाधिकारी तथा मंडल के अन्य निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में लखनऊ मंडल के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों की भौगोलिक स्थिति और निर्वाचन कार्यों की प्रगति को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान मतदान केंद्रों, मतदेय स्थलों, बीएलओ की तैनाती, गणना प्रपत्रों की प्रगति, मतदाताओं की मैपिंग तथा डिजिटाइज किए गए प्रपत्रों की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई।

विशेष प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिए कि मैपिंग और लॉजिकल एरर से संबंधित नोटिसों की सुनवाई पूर्ण होने के बाद उन्हें तत्काल ऑनलाइन दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि आलेख्य प्रकाशन अवधि में प्राप्त दावों और आपत्तियों का बीएलओ के माध्यम से नियमानुसार सत्यापन कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि Election Commission of India के निर्देशानुसार समय-समय पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

बैठक में नए मतदाताओं के पंजीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया। विशेष प्रेक्षक ने फॉर्म-6 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के बाद विशेष रोल प्रेक्षक ने विधानसभा क्षेत्र 175 लखनऊ कैंटोनमेंट में ईको गार्डेन स्थित वीआरसी/सुनवाई स्थल का निरीक्षण किया और वहां प्राप्त आवेदनों तथा उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्टों का अवलोकन करते हुए उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button