
(निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क)

: इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस और होम ऑटोमेशन के क्षेत्र में अग्रणी GM Modular ने राजधानी लखनऊ में अपना अत्याधुनिक ‘जीएम स्मार्ट लिविंग स्टूडियो’ लॉन्च कर उत्तर भारत में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। गोमती नगर के विभूति खंड स्थित आदित्य टॉवर में खुला यह प्रीमियम शोरूम आधुनिक तकनीक और शानदार डिजाइन का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है।

इस स्टूडियो को खासतौर पर एक्सपीरिएंशियल रिटेल स्पेस के रूप में तैयार किया गया है, जहां ग्राहक सिर्फ प्रोडक्ट देख ही नहीं सकते बल्कि उन्हें लाइव अनुभव भी कर सकते हैं। यहां मॉड्यूलर स्विचेस, लग्ज़री लाइटिंग, एडवांस्ड होम ऑटोमेशन सिस्टम, स्मार्ट फैन, घरेलू उपकरण, म्यूजिक और मोबाइल एक्सेसरीज़ जैसे कई अत्याधुनिक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।
14 अप्रैल 2026 को आयोजित भव्य लॉन्च इवेंट में आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, चैनल पार्टनर्स और ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर Sushma Kharkwal और आरएसएस संपर्क प्रमुख (अवध) प्रशांत भाटिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस मौके पर अभिनेता और ब्रांड एंबेसडर Suniel Shetty की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्होंने आधुनिक घरों में स्मार्ट टेक्नोलॉजी की जरूरत और उसके फायदों पर विस्तार से बात की।
कंपनी के चेयरमैन Ramesh Jain ने कहा कि लखनऊ और उत्तर प्रदेश कंपनी के विस्तार के लिए बेहद अहम बाजार है। उन्होंने बताया कि यहां स्थापित डिपो के जरिए ग्राहकों को तेज सेवाएं भी मिलेंगी। साथ ही कंपनी विजयवाड़ा में नई यूनिट और मुंबई-हैदराबाद में विस्तार के जरिए उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है।

यह स्टूडियो उपभोक्ताओं और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है, जहां एक्सपर्ट गाइडेंस और लाइव डेमो की सुविधा उपलब्ध है।




