लखनऊ

बैसाखी पर लुलु हाइपरमार्केट की सेवा—गुरुद्वारे में लगा भव्य लंगर

भाईचारे का संदेश: लुलु समूह ने श्रद्धालुओं को कराया भोजन वितरण

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

। बैसाखी के पावन पर्व पर LuLu Hypermarket द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आशियाना स्थित आशियाना गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए लंगर वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सेवा का लाभ उठाया।

बैसाखी, जो फसल कटाई के उत्सव के साथ-साथ सेवा, समर्पण और समानता का प्रतीक है, के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक प्रेम, सहयोग और भाईचारे का संदेश पहुंचाना रहा। लुलु हाइपरमार्केट की टीम ने पूरे समर्पण भाव से गुरुद्वारे में सेवा कार्य में भाग लेते हुए श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया।

इस अवसर पर लुलु समूह के क्षेत्रीय निदेशक श्री नोमान अज़ीज़ खान ने कहा कि लुलु समूह हमेशा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता देता है और ऐसे सेवा कार्य समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक पहल लगातार जारी रहेंगी।

वहीं, लुलु हाइपरमार्केट, लखनऊ के महाप्रबंधक श्री सुनील शर्मा ने इस अवसर को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि गुरुद्वारे में लंगर सेवा का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य हमें मानवता और सेवा के मूल्यों से जोड़ते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा लुलु समूह के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। समिति ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की।

Related Articles

Back to top button