उत्तर प्रदेश

परिवहन निगम कर्मियों को बड़ा तोहफा: DA बढ़कर 55% हुआ

जनवरी 2026 से लागू महंगाई भत्ता वृद्धि, बिना एरियर मिलेगा लाभ

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

दयाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि की जानकारी दी है। अब निगम के पूर्णकालिक कार्यरत कार्मिकों को सातवें वेतनमान के तहत 01 जनवरी 2026 से मूल वेतन का 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बढ़ा हुआ डीए सीधे लागू होगा, लेकिन इसके लिए किसी भी प्रकार का एरियर देय नहीं होगा। यानी कर्मचारियों को बढ़ोतरी का लाभ तो मिलेगा, पर पिछली अवधि का भुगतान नहीं किया जाएगा।

यह निर्णय उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हजारों कर्मचारियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है, खासकर बढ़ती महंगाई के बीच यह कदम आर्थिक संतुलन में मददगार साबित होगा। हालांकि, सरकार की ओर से इस पर कोई अतिरिक्त वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि इस फैसले से जुड़ा पूरा वित्तीय व्यय-भार निगम स्वयं अपने संसाधनों से वहन करेगा। ऐसे में यह निर्णय निगम की वित्तीय स्थिति और प्रबंधन क्षमता को भी दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button