लखनऊ

पीपुल्स जस्टिस पार्टी ने वरिष्ठ पत्रकार शाह मौदूदी को किया सम्मानित

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक सैयद अफजल अली शाह मौदूदी को लखनऊ में पीपुल्स जस्टिस पार्टी द्वारा पत्रकार सम्मान से नवाजा गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें निष्पक्ष, सच्ची और ईमानदार पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

करीब 35 वर्षों के लंबे पत्रकारिता अनुभव रखने वाले शाह मौदूदी ने राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने नई दिल्ली से प्रकाशित Telematics India, Politics India तथा Nations and the World जैसी चर्चित पत्रिकाओं का संपादन किया। इसके अलावा वे Isma Times और Milli Gazette जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों से भी जुड़े रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सैयद अफजल अली शाह मौदूदी ने हमेशा सच को प्राथमिकता देते हुए पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत किया।

समारोह में यह भी बताया गया कि शाह मौदूदी ने देश के प्रख्यात संपादक और वरिष्ठ पत्रकार Khushwant Singh के मार्गदर्शन में पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं। उनके अनुभव और लेखनी ने पत्रकारिता जगत में अलग पहचान बनाई है।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। सभी ने शाह मौदूदी को सम्मान मिलने पर बधाई दी और इसे निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Back to top button