तकनीक

उच्च शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव: पुनर्वास विश्वविद्यालय बना एडीपी-ईडीपी लागू करने वाला पहला राज्य विश्वविद्यालय

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) की भावना के अनुरूप उच्च शिक्षा को अधिक लचीला, तकनीक-संचालित और सुलभ बनाने की दिशा में डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने इतिहास रच दिया है। विश्वविद्यालय की 42वीं विद्या परिषद की बैठक में मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों के हित में कई ऐतिहासिक फैसलों पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।

एडीपी और ईडीपी लागू करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य संजय सिंह ने बताया कि पुनर्वास विश्वविद्यालय एक्सीलरेटेड डिग्री प्रोग्राम (ADP) और एक्सटेंडेड डिग्री प्रोग्राम (EDP) रेगुलेशन-2026 को लागू करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बन गया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय के अनुसार, एडीपी के तहत 7.5 या उससे अधिक सीजीपीए वाले मेधावी छात्र अतिरिक्त क्रेडिट लेकर 4 वर्षीय स्नातक डिग्री 6 सेमेस्टर में ही पूरी कर सकेंगे। वहीं, ईडीपी के तहत जरूरतमंद या दिव्यांग विद्यार्थी कम क्रेडिट लेकर अधिकतम दो अतिरिक्त सेमेस्टर में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

पाठ्यक्रम में एआई और 71 नए मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्सेज को हरी झंडी विद्या परिषद ने यूजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (SEC) के रूप में शामिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसमें विद्यार्थियों को चैटजीपीटी, जेमिनी, डीपसीक, पर्प्लेक्सिटी, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और मशीन लर्निंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों में 71 नए मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्सेज चलाने को भी स्वीकृति मिली है।

23 जुलाई को आएगी पहली मेरिट सूची, 27 से शुरू होगी पीजी काउंसलिंग प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों (एमए, एमएससी, एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमबीए, एमसीए, एमएड स्पेशल एजुकेशन आदि) की प्रथम मेरिट सूची 23 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और अभिलेख सत्यापन 27 जुलाई को होगा। द्वितीय मेरिट सूची 30 जुलाई को आएगी जिसकी काउंसलिंग 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button