लखनऊ

द एवियान लक्स सेरेनिटी में शुरू हो चुका है “कोकी कुट्टी खावा” रॉयल सिंधी हाई-टी फूड फेस्टिवल

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क

  • 30 जुलाई 2026 तक मिनिस्ट्री ऑफ क्यूज़ीन (MOC) में उठाइए सिंधी की शाही पाक विरासत का स्वाद ।
  • लखनऊवासियों, फूड लवर्स और पर्यटकों के लिए सीमित अवधि का विशेष फूड फेस्टिवल।* लखनऊ ।
    लखनऊ स्थित द एवियान लक्स सेरेनिटी के मिनिस्ट्री ऑफ क्यूज़ीन (MOC) में “कोकी कुट्टी खावा” – रॉयल सिंधी हाई-टी फूड फेस्टिवल शुरू हो चुका है। यह विशेष फूड फेस्टिवल 30 जुलाई 2026 तक चलेगा । इस दौरान मेहमान समृद्ध सिंधी पाक परंपरा, शाही मेहमाननवाज़ी और प्रामाणिक सिंधी व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।”

फेस्टिवल में सिंधी खानपान की विरासत को आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। होटल की क्यूलिनरी टीम द्वारा तैयार किए गए विशेष हाई-टी मेन्यू में सिग्नेचर सिंधी डेलिकेसीज़, रॉयल वॉर्मर्स, चिल्ड इंडल्जेन्स, हैंडक्राफ्टेड बाइट्स एवं विशेष कॉम्बो प्लेटर्स शामिल हैं। प्रत्येक व्यंजन को पारंपरिक सिंधी स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति के संतुलन के साथ तैयार किया गया है, ताकि मेहमानों को एक यादगार पाक अनुभव मिल सके।

द एवियान लक्स सेरेनिटी के जनरल मैनेजर आकाश सिंह राठौर ने कहा कि, “‘कोकी कुट्टी खावा’ केवल एक फूड फेस्टिवल नहीं, बल्कि सिंधी संस्कृति, परंपरा और शाही मेहमाननवाज़ी का उत्सव है। हमारा उद्देश्य मेहमानों को उत्कृष्ट सेवा के साथ भारत की समृद्ध क्षेत्रीय पाक विरासत का प्रामाणिक अनुभव प्रदान करना है। हमें विश्वास है कि यह फेस्टिवल सभी फूड प्रेमियों के लिए यादगार साबित होगा।”

असिस्टेंट फूड एंड बेवरेज मैनेजर सुनीत कुमार सिंह ने कहा कि, “इस विशेष हाई-टी फेस्टिवल के लिए मेन्यू को अत्यंत सावधानी से तैयार किया गया है। प्रत्येक व्यंजन में सिंधी स्वाद की मौलिकता को बनाए रखते हुए उसे आधुनिक प्रस्तुति दी गई है, ताकि मेहमानों को स्वाद और गुणवत्ता का सर्वोत्तम अनुभव मिल सके।”

एक्जीक्यूटिव शेफ गौरीश सिंह ने कहा* कि, “फेस्टिवल के प्रत्येक व्यंजन को पारंपरिक सिंधी रेसिपी और आधुनिक पाक कला के समन्वय से तैयार किया गया है। ताज़ी सामग्री, पारंपरिक मसालों और उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से प्रत्येक डिश को विशेष बनाया गया है, ताकि मेहमानों को प्रामाणिक सिंधी स्वाद का यादगार अनुभव मिल सके।”

कोकी कुट्टी खावा” – रॉयल सिंधी हाई-टी फूड फेस्टिवल शुरू हो चुका है और 30 जुलाई 2026 तक चलेगा। द एवियान लक्स सेरेनिटी सभी लखनऊवासियों, फूड लवर्स एवं पर्यटकों को इस विशेष फूड फेस्टिवल में सपरिवार पधारकर सिंध के शाही एवं पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने के लिए सादर आमंत्रित करता है।

Related Articles

Back to top button