मनोरंजन

सैम्म रेनेसांज़ नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026 के विजेताओं ने मीडिया से साझा की सफलता की गाथा

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

राजधानी लखनऊ में सोमवार को ‘सैम्म रेनेसांज़ नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026’ की भव्य सफलता के उपरांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतियोगिता के विजेताओं, रनर-अप और आयोजकों ने मीडिया से सीधा संवाद करते हुए अपने संघर्ष, अनुभव, उपलब्धियों और भावी योजनाओं का खुलासा किया।

लखनऊ की वंशिका मिस इंडिया, मुंबई के देवांश मिस्टर इंडिया और आगरा की इति बनीं मिसेज इंडिया

प्रतियोगिता में प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लखनऊ की वंशिका ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया, जबकि हैदरगढ़ की यशस्विनी प्रथम और ओडिशा की तृषा द्वितीय रनर-अप रहीं। मिस्टर इंडिया श्रेणी में मुंबई के देवांश तिवारी विजेता बने, बेंगलुरु के अनिवार्य जैन प्रथम तथा जयपुर के समर नगर द्वितीय रनर-अप रहे। मिसेज इंडिया श्रेणी में आगरा की इति ने बाजी मारी, लखनऊ की सरवजीत कौर प्रथम व दीपा द्वितीय रनर-अप रहीं। देहरादून की ज्योति धाकरे ने मिसेज एलीट इंडिया 2026 का खिताब हासिल किया।

युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करना हमारा ध्येय: सौम्या साहू

सैम्म रेनेसांज़ की संस्थापक और आयोजक सौम्या साहू ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खिताब बांटना नहीं, बल्कि युवाओं को ऐसा राष्ट्रीय मंच देना है जहाँ वे अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा को निखार सकें। उन्होंने आगे भी प्रतिभाशाली युवाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर देने का संकल्प दोहराया।

आगामी आयोजनों को मिलेगा और भव्य स्वरूप

आयोजकों ने बताया कि शो डायरेक्टर इशिता रस्तोगी के कुशल निर्देशन में यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। आगामी रेनेसांज़ शोज की कमान शो डायरेक्टर मोनिका भदौरिया संभालेंगी, जबकि ‘SNA Luxury Makeovers by Nehal’ मेकअप पार्टनर के रूप में जुड़ेंगे। विजेताओं ने अपनी सफलता को नई जिम्मेदारी बताते हुए युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button