खेती-किसानी

आईसीएआर-सीआईएसएच ने बक्सी का तालाब में आयोजित किया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण:

अनुसूचित जाति के किसानों को वितरित किए गए उन्नत फलदार पौधे

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क,

अखिल भारतीय शुष्क क्षेत्रीय फल समन्वित अनुसंधान परियोजना की अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत बक्सी का तालाब प्रखंड के हरधौरपुर ग्राम पंचायत भवन में “उपोष्ण बागवानी की फल फसलों की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण सह प्रक्षेत्र प्रदर्शन” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच), रहमानखेड़ा (काकोरी) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 80 से अधिक अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।

उन्नत किस्मों का वितरण एवं वैज्ञानिक तकनीक पर जोर

कार्यक्रम के दौरान किसानों को पोषण सुरक्षा और आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम, जामुन, आँवला, नींबू, बेल तथा अमरूद की उन्नत किस्मों के गुणवत्तापूर्ण पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए। परियोजना संचालक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार सिंह ने किसानों को फलदार पौधों की वैज्ञानिक रोपण विधि, पोषण प्रबंधन तथा कीट व रोग नियंत्रण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। वरिष्ठ शोध सहायक डॉ. सिद्धार्थ कुमार एवं नरेंद्र मिश्र ने भी किसानों को फलदायी कृषि के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

महिला स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण और प्रशिक्षण का वादा

गाँव की ‘समूह सखी’ शालिनी, सुनीता, अर्चना, प्रेमा सहित कई महिला किसानों ने बटन मशरूम उत्पादन और पौध कलम बांधने के प्रशिक्षण में रुचि दिखाई। ग्राम हरधौरपुर में बेल के फल गिरने की समस्या को देखते हुए डॉ. संजय कुमार सिंह ने महिला किसानों को सीआईएसएच संस्थान परिसर, रहमानखेड़ा में बेल, आँवला और कटहल के प्रसंस्करण पर 3 दिवसीय विशेष कौशल प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button