
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क
लखनऊ संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की कड़ी में कैंट विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रभान गुप्ता मोती नगर वार्ड स्थित चन्द्रा नगरी कॉलोनी में ओपन जिम, बच्चों के झूलों और वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी रहे।

नाका, ऐशबाग रोड स्थित कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह, कैंट मंडल-3 अध्यक्ष मानस बारी, नगर कार्यसमिति सदस्य रवि प्रकाश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अनुराग सोनकर और सेक्टर संयोजक संदीप सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कॉलोनी के पदाधिकारियों और निवासियों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार जताया। कॉलोनी अध्यक्ष डॉ. शंकर माधव नाटू, उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र नागपाल, इंजीनियर उमेश साहू, सचिन रवि मूंगनानी, उपसचिव अखिलेश प्रकाश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष एस. अग्रवाल, उपकोषाध्यक्ष एस.के. नाटू सहित कई पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
आनंद द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना है।

भाजपा नेता रवि प्रकाश जायसवाल ने बताया कि कॉलोनी में पिछले कुछ समय से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। करीब तीन माह पहले विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा के माध्यम से पार्क के जीर्णोद्धार और विकास कार्य हुए थे। हाल में क्षेत्रीय पार्षद चरणजीत राजू गांधी द्वारा सड़क निर्माण और पानी की टंकी से जुड़े कार्य भी कराए गए हैं।
ओपन जिम और बच्चों के झूलों की सुविधा शुरू होने से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत स्थानीय निवासियों को बेहतर मनोरंजन एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। वहीं वृक्षारोपण से कॉलोनी में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।



